Showing posts with label नॉलेज़. Show all posts
Showing posts with label नॉलेज़. Show all posts

बढ़ाएं अपने स्मार्टफोन की स्पीड

स्मार्टफोन का शौक़ीन कौन नहीं है। आजकल शायद ही कोई ऐसा होगा जिसके पास स्मार्टफोन न हो। स्मार्टफोन हमारी जरुरत बन चुका है। स्मार्टफोन से हमारे कई काम आसान हो जाते हैं। स्मार्टफोन के जरिए हम अपने मेल चेक कर सकते हैं, सोशल मीडिया से जुड़े रह सकते हैं।




इतना ही नहीं किसी अंजान जगह पर जाने में मैप्स हमारी मदद करते हैं। हम अपने फ़ोन में कई तरह के गेम खेल सकते हैं, डाउनलोडिंग कर सकते हैं और भी काफी कुछ। लेकिन कई बार हमारा स्मार्टफोन इन सब लोड के चलते काफी स्लो हो जाता है। जिससे हमें खासी परेशानी झेलनी पड़ती है।

अपने स्मार्टफोन का फर्मवेयर अपडेट करें
अपने स्मार्टफोन की स्पीड बढ़ाने के लिए आप अपने फ़ोन का फर्मवेयर अपडेट कर सकते हैं। ये आपके फ़ोन बग्स को फिक्स करता है। नए फीचर्स को जोड़ता है और अन्य चीजें जो आपको नहीं पता हो उन्हें भी ठीक करता है। इसलिए इसे टाइम पर करते रहना सही होगा।


अपने फोन को रिसेट करें
आप अपने फ़ोन को रिसेट कर सकते हैं। इससे आपका फोन फिर से वैसे ही हो जाएगा जैसे कि पहले था जब आप उसे खरीदा था। लेकिन ये एक टेम्पररी ऑप्शन है।

इंटरनल मेमोरी चेक करें
अपने फ़ोन की इंटरनल मेमोरी को चेक करें। कई बार इंटरनल मेमोरी में स्पेस कम होने की वजह से भी फोन स्लो होने लगता है। आप अपने फ़ोन से म्यूजिक, पिक्चर्स आदि को मेमोरी कार्ड में सेव कर सकते हैं।

क्लीनिंग एप
फोन की स्लो स्पीड को फिर से बढ़ाने के लिए गूगल प्ले स्टोर में कई तरह की एप्स मौजूद हैं। आप इन एप्स को डाउनलोड कर अपने फोन को क्लीन कर सकते हैं।

Widgets ऑफ करें
Widgets आपके फोन में लाइव अपडेट्स देते रहते हैं। ये इंटरनेट डाटा का इस्तेमाल कर आपकी फोन स्क्रीन पर लाइव अपडेट्स भेजते हैं। ऐसे में फोन स्लो काम करने लगता है। साथ ही, ये बैटरी भी कन्ज्यूम करता है। अगर आप इन लाइव अपडेट्स का इस्तेमाल नहीं करते तो फोन स्क्रीन से इन्हें रिमूव करें। स्लो स्मार्टफोन फास्ट हो जाएगा।


बैकग्राउंड प्रोसेस
एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम में ऐप्स अपने आप अपडेट होते रहते हैं। इसमें बैकग्राउंड प्रोसेस चलते ही रहता है। इससे फोन स्लो होता है और बैटरी भी जल्दी खत्म होती है। इसके लिए आप Limit background processes ऑप्शन पर जाकर इसमें से केवल 1 या 2 प्रोसेस को सिलेक्ट करें।

पावर ऑफ
हफ्ते में कम से कम 1 बार अपना फोन रीस्टार्ट करें। इंटरनेट के इस्तेमाल से कई सारे जंक फाइल्स फोन में सेव हो जाते हैं ऐसे में फोन की स्पीड कम हो जाती है। रीस्टार्ट करने से फोन की ये समस्या खत्म होती है और इसकी स्पीड बढ़ जाती है।

अतिरिक्त एप्स को अनइंस्टाल करें
अपने फ़ोन से उन सभी एप्स को अनइंस्टाल कर दें जिनकी आपको ज्यादा जरुरत नहीं है। ये एप्स फोन में काफी स्पेस लेती हैं और साथ ही फोन की स्पीड कम कर देती हैं।

ईमेल आईडी को हैक होने से कैसे बचाएं ये हैं

गत कुछ वर्षों से भारत में आनलाईन डॉटा हैकिंग काफी बढ़ गई है। 2012 में भारत में एक पिज्जा रिटेलर साइट टर्किश हैकर ग्रुप ने हैक कर ली थी। बिजनेस स्टैंटर्ड की माने तो इसमें लगभग 37,0000 एकाउंट्स हैक किए गए थे, जिसमें कस्टमर्स के नाम, फोन/मोबाईल नंबर, ईमेल आईडी व पासवर्ड थे। आज के समय में साईबर सुरक्षा बहुत ही जरूरी है। कुछ समय पहले ही महानायक अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक कर उसपर सेक्स ​वेबसाइट के लिंक पोस्ट किए जाने लगे जिसके बारे में स्वयं बच्चनजी ने जानकारी दी।


आज बढ़ती तकनीक ने सबकुछ ऑनलाइन कर दिया है। जहां यह एक ओर सुविधाजनक हुआ है तो दूसरी ओर आपके डॉटा के हैक होने की स्थिति भी उत्पन्न हो गई है जिसके बारे में सतर्कता बहुत ही जरूरी है। बिल भुगतान, ऑनलाइन बैंकिंग और खरीदारी तक सबकुछ इंटरनेट से होने लगा हैं। अब तो जरूरी जानकारियां भी ईमेल पर ही होती हैं। ऐसे में, यदि आपकी ईमेल आईडी हैक हो जाए तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। अतः बचाव के लिए आपकी सर्तकता बहुत जरूरी है। इसके लिए निम्न 10 उपाय अपनाकर आप अपनी ईमेल आईडी को हैकिंग से बचा सकते हैं।


पासवर्ड बदलते रहें
कोशिश करें कि नियमित अंतराल पर 1-2 माह में अपने पासवर्ड को बदलते रहें। प्रयास करें कि प्रत्येक बार नया पासवर्ड बनाएं। संवेदनशील जानकारियां जैसेकि वित्तीय, क्रेडिट/डेबिट कार्ड व हेल्थ आदि का पासवर्ड अन्य से अलग रखें। इसका उपयोग दूसरी साइट्स में न करें। पासवर्ड बनाते समय अल्फान्यूमैरिक व स्पेशल कैरेक्टर्स आदि का उपयोग करें। पासवर्ड बनाते समय सिक्योरिटी प्रश्न और उत्तर को अधिक स्ट्रांग रखने की कोशिश करें। लंबे समय से प्रयोग न होने वाले खातों या सोशल नेटवर्किंग साइट को बंद कर दे ताकि हैकर इसका फायदा न उठा सके।

ड्युल सिक्योरिटी 
ईमेल अकाउंट को अधिक सुरक्षित रखने के लिए डुअल सिक्योरिटी का सहारा ले। इसमें जब भी आप ईमेल खोलने के लिए आईडी और पासवर्ड डालेंगे तो आपको एक अडिशनल कोड मोबाइल पर मिलेगा। इसके उपयोग के बाद ही मेल ओपन होगा। मोबाईल में किसी दूसरे के सिम का उपयोग न करें।

एंटी वायरस का करे 
उपयोग मोबाईल, टैब, कंप्यूटर आदि में नियमित रूप से एंटी वायरस एप्लिकेशन का उपयोग करें और समय-समय पर डाटा को स्कैन भी करते रहें।

अन्य स्थानों पर न खोले अपनी ईमेल आईडी 
अपने ईमेल आईडी अनजान पीसी जैसे साईबर कैफे, पुस्तकालय, मित्र या रिश्तेदार के पीसी व मोबाइल आ​दि पर न खोलें। इससे भी ईमेल आईडी हैक होने का खतरा बन जाता है। मजबूरी में यदि दूसरे के पीसी/मोबाईल का इस्तेमाल करना भी पड़े तो प्राइवेट ब्राउजिंग का सहारा लें। इससे आपके ईमेल आईडी व व्यक्तिगत विवरण के हैक होने का खतरा कम हो जाएगा।


मजबूत पासवर्ड 
कोशिश करें कि आपकी ईमेल आईडी का पासवर्ड अलग किस्म का, लंबा, अंग्रेजी के छोटे और बड़े दोनों तरह के अक्षरों का कॉम्बिनेशन, अल्फान्यूमैरिक व स्पेशल कैरेक्टर्स सहित हो। पासॅवर्ड में स्पेस बार का उपयोग करें। अलग-अगल आईडी के लिए भिन्न-भिन्न पासवर्ड का उपयोग करें।

ओपेन वाईफाई के उपयोग से बचें 
कोशिश करें कि ओपन वाईफाई का उपयोग न करें। इसमें आपके मोबाइल, कंप्यूटर और टेबलेट में वायरस भेजा जा सकता है जिससे उनके हैक का खतरा बढ़ जाता हैं। वाईफाई हॉटस्पॉट को खुला न छोडें। अपने मेल या एसएमएस में भी अपने आईडी या पासवर्ड का उपयोग न करें।

अनजान ईमेल खोलने से परहेज 
अलग सब्जेक्ट वाली अनजान ईमेल को न खोलें। चूंकि यह वायरस हो भी सकता है जोकि आपके ईमेल अकाउंट तथा डाटा को हैक कर सकता है। मोबाईल से ऑनलाइन बैंकिंग का उपयोग करते हैं तो कई बार ऐसा वायरस आपके बैंक अकाउंट तक को हैक कर लेता है। इनाम या लॉटरी वाली ईमेल पर कभी क्लिक न करें। इससे आपकी मेल हैक होने की पूरी संभावना होती है।

मोबाईल यूज से पहले और बाद अगर आप मोबाईल रिपेयर के लिए देते हैं या फिर बेचते है तो कोशिश करें कि फैक्ट्री डाटा रीसेट या हार्डबूट करें। दूसरी ओर, अगर नया मोबाईल लेते है तो ईमेल आईडी सेट करने से पूर्व जांच लें कि उसमें कुछ पहले से न हो।

ब्लूटूथ बंद रखें 
मोबाईल का ब्लूटूथ सदैव ऑन न रखें। जरूरत के समय ही इसे ऑन करें। ब्लूटूथ को हमेशा ऑन रखने से भी वायरस का खतरा रहता है।

साइड लोडिंग से करें परहेज 
प्रायः यूजर्स साइड लोडिंग करते हैं अर्थात् अपने मोबाईल में किसी दूसरे के मोबाईल या लैपटॉप से एप्लिकेशन ट्रांसफर कर लेते हैं। इससे हैकर्स मोबाईल से डाटा उड़ा लेते हैं। कोशिश करें कि पायरेटेड गाने, वीडियो, गेम्स और फोटोग्राफ डाउनलोड न करें।

अब आपकी प्राइवेट व्हाट्सएप चैट में घुसपैठ करेंगे अनजाने नंबर


अब तक आपका व्हाट्सएप बिल्कुल सेफ था, आप आराम से इस पर प्राइवेट चैट कर सकते थे, लेकिन अब आप की प्राइवेसी में घात लग सकती है। अब फेसबुक और फोन एसएमएस की तरह व्हाट्सएप भी प्राइवेट से पब्लिक प्लेटफॉर्म बन सकता है, क्योंकि अब कंपनी इसे बिजनेस के लिए ओपन करने पर विचार कर रही है। जिसके बाद आपको विज्ञापनों के मैसेज भी भेजे जाएंगे।

जानिए क्या करने वाला है व्हाट्सएप...
पिछले काफी वक्त से ये खबरें आ रही है कि व्हाट्सएप अब अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए इसे बिजनेस-टू-कंज्यूमर प्लेटफॉर्म के रूप में इस्तेमाल कर सकता है। आपको बता दें कि व्हाट्सएप अब तक एड फ्री और पूरी तरह से प्राइवेट था, जिस पर केवल आपके पर्सनल मैसेजेस ही आते थे। लेकिन अगर इसे बिजनेस के उद्देश्य से ओपन कर दिया गया तो जिस तरह आपके मोबाइल पर कंपनियों के एसएमएस आते हैं, ठीक उसी तरह व्हाट्सएप पर भी आने लगेंगे।

जानिए व्हाट्सएप में और क्या हो सकते हैं बदलाव...
एक अंग्रेजी साइट में छपी खबर में बताया गया था कि फेसबुक के चीफ फाइनेंशल ऑफिसर डेविड वेहनर के हवाले से इस योजना का खुलासा बेस्टन की एक टेक कॉन्फ्रेंस में किया गया था। इस रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप में कुछ नए फीचर्स भी जोड़े जाएंगे, जिनका फेसबुक मैैसेंजर के साथ टेस्टिंग किया जा रहा है। गौरतलब है कि हाल ही में फेसबुक मैसेंनजर पर वीडियो कॉलिंग आने के बाद व्हाट्सएप पर भी वीडियो कॉलिंग जल्द लॉन्च होने की खबरें थी।

कुछ महत्वपूर्ण एंड्राइड फीचर्स जिसकी जानकारी आपको जरूर होनी चाहिए


 ज्‍यादातर एंड्रायड स्‍मार्टफोन में एक जैसे फीचर होते हैं खासकर फोन के इंटरफेस की बात करें तो लगभग आपको एक जैसा अनुभव ही मिलेगा। आप भले ही कई सालों से एंड्रायड फोन का यूज़ क्‍यों न कर रहे हों लेकिन इसके बाद भी ऐसे कई फीचर आपके फोन में हैं जिनके बारे में शायद आपको जानकारी न हो। इन फीचरों की मदद से आप अपने एंड्रायड फोन को ज्‍यादा बेहतर तरीके से यूज़ कर सकते हैं।

क्रोम (एंड्राइड डिफ़ॉल्ट ब्राउज़र ) में अपना बैंडविथ सेट करें : 
अगर आप इंटरनेट डेटा कंप्रेस करके काम उसे  करना चाहते हैं तो इसके लिए क्रोम में "Reduce Data Usage" का प्रयोग कर सकते हैं ये आपके ब्राउजर में खुलने वाली इमेल को छोटे फार्मेट में ओपेन करेगा जिससे फोन में कम इंटरनेट डेटा खर्च होगा।

गूगल नाओ(Google Now) सेट करें:
गूगल नाओं एक तरह से आपके पर्सनल एसिस्‍टेंट की तरह काम करता है, आप अपने गूगल नाओं एकाउंट की मदद से स्‍टॉक, स्‍पोर्ट और कई दूसरी चीजों के नोटिफिकेशन सेट कर सकते हैं।

लॉक स्‍क्रीन बदलें: 
अगर आप फोन को एक जैसी स्‍क्रीन बोर हो गए हैं तो गूगल प्‍ले में जाकर ढेरों तरह की लॉक स्‍क्रीन दी गई हैं जिन्‍हें आप अपने फोन की थीम के हिसाब से डाउनलोड कर सकते हैं।

गूगल क्रोम में साइन इन करें:
क्रोम में कुछ भी सर्च करते टाइम गूगल में साइन आउट करना मत भूल इससे आपको सर्च करते में ज्‍यादा सहूलियत होंगी क्‍योंकि आपके द्वारा सर्च किया गया पहले का डेटा जल्‍दी आ जाएगा।


ऐप फोल्‍डर में आर्गेनाइजर करें: 
अगर आपके फोन की स्‍क्रीन ऐप से भर गई है तो उसे अलग अलग फोल्‍डर में सेव कर सकते हैं। जैसे गेम्‍स फोल्‍डर में सारी गेम्‍स ऐप सेव कर सकते हैं।


पॉवर सेविंग मोड : 
एंड्रायड फोन में सबसे ज्‍यादा दिक्‍कत बैटरी बैकप की होती है, इसके लिए हर एंड्रायड फोन में पॉवर सेविंग मोड ऑप्‍शन होता है जिसकी मदद से आप अपने फोन का बैकप टाइम बढ़ा सकते हैं।

स्‍मार्टफोन की बैटरी लाइफ बढ़ाने के टिप्स

बैटरी लाइफ किसी भी गैजैट के लिए सबसे बड़ी प्रॉब्‍लम है, खासकर एंड्रायड डिवाइसेस में बैटरी खत्‍म होना एक आम समस्‍या है। चाहे आप ४० हजार का स्‍मार्टफोन लें या फिर ४ हजार का, फोन में बैटरी खत्‍म होने के कई कारण होते है ।

जैसे की बैकग्राउंड में एप्‍लीकेशन (application) का चलना , फोन स्क्रीन में ज्‍यादा ब्राइटनेस (Brightness)  रखना , जीपीएस (GPS)ऑन रखना। इसके अलावा एंड्रायड डिवाइसेस में बैटरी खत्‍म होने के कई सारे कारण भी हो सकते हैं। अगर आप कहीं बाहर जा रहे हैं या फिर ट्रेवल कर रहे हैं तो नीचे दीये गए टिप्स आपकी बैटरी लाइफ बढ़ाने में मदद कर सकते है ।

लोकेशन सेटिंग:
अपने फोन की लोकेशन सेटिंग ऑफ कर दें, फोन लोकेशन के लिए जीपीएस यूज़ करता है जो काफी बैटरी लेता है। कई सारे एप्प्स बेटर परफॉरमेंस के लिए लोकेशन यूज़ करने की परमिशन मांगते है जैसे गूगल सर्च।

बैटरी डेटा पर नजर रखें: 
अपने फोन की सेटिंग में जाकर एप्‍स पर नजर रखें, कौन सी एप्‍लीकेशन कितनी बैटरी खर्च कर रही है। जो एप्लीकेशन ज्यादा बैटरी यूज़ कर रही है यूज़ बैकग्राउंड में न छोड़े





ब्राइटनेस कम रखे :
फोन स्क्रीन की ब्राइटनेस कम रखें खासकर रात में, फोन की स्‍क्रीन सबसे ज्‍यादा बैटरी खर्च करती है।
जब आप बाहर जा रहे हो तो ब्राइटनेस को काम रखें एक सही तरीका है बैटरी लाइफ बढ़ाने का ।

फालतू एप्‍स क्लोज करदे:
फोन में जो भी एप्‍लीकेशन यूज़ कर रहे हैं उसे ही ऑन करें, बैकग्राउंड में अन्य एप्‍लीकेशन ओपन करके न छोड़े वरना ये बैकग्राउंड में चलती रहती है और आपके फोन की बैटरी यूज़ करेगी ।

नेटर्वक डेटा (इंटरनेट सेटिंग ): 
नेटवर्क डेटा कालिंग के बाद सबसे ज्यादा बैटरी खर्च करने वाला फीचर है , अगर डेटा जरूरी नहीं है तो आप नेटवर्क डेटा ऑफ करके भी बैटरी बचा सकते है

डिस्‍प्‍ले स्‍लीप : 
फोन की स्‍क्रीन में 15 सेकेंड की डिस्‍प्‍ले स्‍लीप सेटिंग लगाकर रखें, अगर 15 सेकेंड तक आपके फोन में कोई हलचल नहीं होगी तो फोन की स्‍क्रीन अपने आप ऑफ हो जाएगी।


अपनी पर्सनल वॉट्सऐप(whatsapp) चैट को कैसे सुरक्षित रखें

वॉट्सऐप (whatsapp) की मदद से आप फोटो, वीडियो और वॉयस भेज सकते हैं, चैट कर सकते है । यहां तक इसमें फोन में सेव कांटेक्‍ट, बैंक डिटेल भी डायरेक्‍ट भेजी जा सकती हैं, क्या वॉट्सऐप (whatsapp) द्वारा भेजी गई जानकारी पूरी तरह से सुरक्षित है क्‍या इस बात की गारंटी कोई ले सकता है।

आज हम आपको ऐसे तरीकों के बारे में बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपनी पर्सनल चैट को सुरक्षित रख सकते हैं।

वॉट्सऐप लॉक:
वाट्सएप को आप चाहें तो लॉक करके रख सकते हैं इसके लिए ऑफीशिएल वाट्स ऐप में कोई फीचर नहीं दिया गया है लेकिन थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड करके आप वाट्स ऐप में पिन कोड लगा सकते हैं ताकि कोई आपनी निजी चीजें शेयर न कर सके।

वाट्सएप फोटो ब्‍लॉक कर दे :
फोन में वाट्सऐप की कोई भी फोटो डाउनलोड करने पर वो फोन की गैलरी में सेव हो जाती है। इसके लिए आप अपने फोन की प्राइवेसी सेटिंग में जाकर फोटो ऑप्‍शन में लगा टिक मार्क हटा दें जिससे आपके वाट्स एप की फोटो गैलरी में नहीं सेव होगी।

लास्‍ट सीन टाइमस्‍टैंप ऑप्‍शन हटाएं:
अगर आप वाट्सएप की टाइम लाइन हटाना चाहते हैं ताकि आपके दोस्‍तो को ये न पता लगे की आप कब वाट्सएप में आए थे जो इसके लिए वाट्सएप की सेटिंग में जाकर लास्‍ट सीन ऑप्‍शन हटा सकते हैं।

प्रोफाइल पिक्‍चर सिक्‍योर करें:
अगर आप नहीं चाहते कि कोई आपकी प्रोफाइल पिक्‍चर देखें तो इसके लिए वाट्स एप सेटिंग में जाकर प्राइवेसी सेटिंग में प्रोफाइल पिक्‍चर के साइड में दिए गए ऑप्‍शन सेट कर सकते हैं। 


स्‍कैम से बचें :
वाट्सएप कभी भी कोई मेल या फिर प्रमोशनल मेल नहीं भेजता जब तक आप खुद वाट्सएप को कोई मेल न भेजें इसलिए वाट्सएप से अगर कोई मेल आती है तो सावधान रहें। 


फोन खो जाने पर वाट्स एप डीएक्‍टीवेट कर दें :
वाट्सएप को सिर्फ एक ही नंबर से यूज किया जा सकता है इसलिए अगर आपका फोन खो जाता है तो जैसे ही आप सिम ब्‍लॉक करेंगे आपका वाट्स एप भी उस नंबर पर बंद हो जाएगा। 



पर्सनल जानकारी देने से बचें
 कभी भी अपनी कोई निजी जानकारी वाट्स एप पर मत डालें क्‍योंकि वाट्स एप इसकी कोई जिम्‍मेदारी नहीं लेता। 

वाट्स एप लॉग ऑफ रखें
अगर आप पीसी वाट्सएप यूज़ कर रहे हैं तो उसे लॉगऑफ करना मत भूलें।




अब भारत में कहीं भी भेजें फ्री में एसएमएस (SMS)?

दुनिया की सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग सर्विस वॉट्सऐप(whatsapp) ने मोबाइल शार्ट मेसेजिंग सर्विस (SMS) का यूज़ काम कर दिया। अगर आप वॉट्सऐप(whatsapp) का इस्तमाल करते हो और आपके फ़ोन में इंटरनेट है परन्तु आपके दोस्त के फ़ोन में नहीं है तो आप अपने दोस्त को वॉट्सऐप(whatsapp) मैसेज नहीं कर सकते हो।  केवल SMS  के जरिये ही आप मैसेज भेज कर सकते है और SMS का एक्स्ट्रा चार्ज लगता है ।

बेस्‍ट ऐप जो आपके फोन को कर देंगी फास्‍ट


टेंशन न ले इसके लिए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीको के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आप  भारत में कहीं भी अपने दोस्त को  फ्री एसएमएस भेज सकते हैं वो भी बिना किसी पेमेंट या फिर एकाउंट रजिस्‍ट्रेशन के।

बस इसके लिए आपके पास (कंप्यूटर या मोबाइल में ) इंटरनेट कनेक्‍शन होना चाहिए।

नीचे दी गईं वेबसाइटों को ओपन करके आप फ्री एसएसमएस भारत में किसी भी नंबर में भेज सकते हैं। इन वेबसाइटों पर आपको एकाउंट या फिर अपना रजिस्‍टर्ड करने की कोई जरूरत नहीं।

www.smsti.in
www.smsmaza.org
www.e-freesms.com
www.bollywoodmotion.com

कैसे करे कंप्यूटर में वॉट्सऐप वेब का इस्तेमाल

कैसे करे कंप्यूटर में वॉट्सऐप वेब का इस्तेमाल

दुनिया की सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग सर्विस वॉट्सऐप(whatsapp) अब कंप्यूटर पर भी उपलब्‍ध हो चुकी है। अब तक आप स्मार्टफोन के जरिए ही वॉट्सेएप का इस्तमाल करते आए हैं लेकिन अब इस सर्विस का इस्तेमाल आधिकारिक तौर पर कंप्यूटर के जरिए भी कर सकते हैं।

वॉट्सऐप आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट के जरिए वॉट्सऐप वेब वर्जन की जानकारी यूजर्स की दी गई है। पोस्ट में बताया गया है कि एंड्रॉयड, ब्लैकबेरी और विंडोज यूजर्स जो पहले से अपने मोबाइल में वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं वे कंप्यूटर पर भी वेब वर्जन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

वॉट्सऐप को कंप्यूटर पे उसे करना थोड़ा सा मुश्किल काम है , हम यहाँ आपको स्टेप बाय स्टेप बताएँगे की वॉट्सऐप को कंप्यूटर पे कैसे इस्तमाल करे

स्टेप 1:
सबसे पहले आपको यह ‌कन्फर्म करले की करना होगा कि आप अपने स्मार्टफोन में वॉट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं या नहीं। अगर लेटेस्ट वर्जन नहीं है तो अपडेट कर ले  (मोबाइल में वॉट्सऐप अपडेट करने के लिए वॉट्सऐप सेटिंग में जाएं और सिस्टम अपडेट करें। अगर आपके एंड्रॉयड फोन में नई अपडेट दिखाई नहीं दे रही है तो सीधे गूगल प्ले स्टोर पर जाकर वॉट्सऐप सर्च करें और वॉट्सऐप अपडेट करें।)

मोबाइल में वॉट्सऐप अपडेट करने के बाद आपको वॉट्सऐप मेन्यू में एक नया ऑप्शन WhatsApp Web दिखाई देगा।

स्टेप 2:
इसके बाद कंप्यूटर में  गूगल क्रोम ब्राउजर खोलें और वेब एड्रेसबार में web.whatsapp.com टाइप करें। ध्यान रहे वॉट्सऐप वेब वर्जन सिर्फ क्रोम ब्राउजर ही सपोर्ट करता है। इसलिए मोजिला या इंटरनेट एक्सप्लोरर ब्राउजार पर यह काम नहीं करेगा।

वेब लिंक (क्रोम ब्राउजर में web.whatsapp.com) ओपन होते ही आपको निचे दिखाई गयी स्क्रीन ओपन हो जाएगी, यहां आपको क्यूआर कोड (QR code) ‌दिखाई देगा। अब अपना मोबाइल उठाएं और वॉट्सऐप मेन्यू में जाकर WhatsApp Web विकल्प को चुनें।

WhatsApp Web चुनते ही कैम स्केनर ऑन हो जाता है। अब मोबाइल से कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखने वाले क्यूआर कोड को स्केन करें।

इस तरह आपका फोन और वॉट्सऐप डाटा ब्राउजर से जोड़ जाएगा। आपका वॉट्सऐप मोबाइल डाटा कंप्यूटर से पे आ जायेगा और आप मोबाइल और कंप्यूटर दोनों पर वॉट्सऐप मैसेज देख पाएंगे।