Showing posts with label टेक टिप्स. Show all posts
Showing posts with label टेक टिप्स. Show all posts

स्लो मोबाइल को स्मार्ट बनाने के 6 नुस्ख़े

स्मार्टफ़ोन और टैबलेट को स्मार्ट बनाए रखने के लिए उसमें हर समय स्टोरेज के लिए पूरी जगह होनी चाहिए. चंद मिनट लगाकर आप अपने स्मार्टफ़ोन और टैबलेट में हमेशा ख़ाली जगह रख सकते हैं.




1. डिलीट करें ग़ैर-ज़रूरी ऐप

आप जो ऐप कम इस्तेमाल करते हैं, उन्हें हटा दें. हर कुछ दिनों पर नज़र डालते रहें कि कौन-सा ऐसा ऐप है जो आप अक्सर इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, उसे डिलीट कर दीजिए, अगर ज़रूरत हो तो दोबारा अपलोड कर सकते हैं. अक्सर फ़ोन कंपनियाँ कई फ़ालतू ऐप लोड कर देती हैं, उन्हें हटा दें.






2. व्हाट्सऐप के फ़ोटो डिलीट करें



पुराने फ़ोटो और वीडियो को हमेशा डिलीट करते रहना चाहिए, ख़ास तौर पर वैसे फ़ोटो और वीडियो जो व्हाट्सऐप या दूसरे चैटऐप के ज़रिए आए हैं जिन्हें एक बार देखने के बाद उनका कोई और काम नहीं है.


3. गाने म्यूज़िक स्ट्रीमिंग पर रखें



गानों को म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप पर ही रखें, ढेर सारे ऐसे ऐप हैं जहाँ आप अपनी पसंद की प्लेलिस्ट बना सकते हैं. फिर फोन की मेमरी पर हेवी म्युज़िक फ़ाइलें रखने का कोई ख़ास फ़ायदा नहीं है.


4. वीडियो सेच-समझकर सेव करें

वीडियो फ़ाइलें बहुत जगह लेती हैं, उन्हें फोन की मेमरी में संजोकर रखने के बारे में एक और ग़ौर से सोचें, अगर बहुत ज़रूरी हो तो तभी वीडियो फ़ाइल सेव करें.
5. डाउनलो़ड डायरेक्टरी, कैश चेक करें




अपनी डाउनलोड डायरेक्टरी और कैश मेमरी चेक करते रहें, डायरेक्टरी आपको फ़ाइल साइज़ बताती है, बड़ी फ़ाइलें पहले डिलीट करने पर जगह बनाना आसान हो जाता है.

ऐसे कई ऐप हैं जिनकी मदद से आप अपने फ़ोन की सफ़ाई कर सकते हैं जेसे एंड्रॉयड के लिए क्लीन मास्टर और एप्पल के लिए बैटरी डॉक्टर.



6. होम स्क्रीन फ़्री करें

होम स्क्रीन पर कम से कम ऐप रखें. ऐसे कई ऐप हैं जिनकी मदद से आप अपने फ़ोन की सफ़ाई कर सकते हैं जेसे एंड्रॉयड के लिए क्लीन मास्टर और एप्पल के लिए बैटरी डॉक्टर.

अगर आप इन नुस्खों का ध्यान रखें तो आपका मोबाइल फ़ोन असल में स्मार्ट बना रहेगा और नई चीज़ डाउनलोड-अपलोड करने में हैंग नहीं होगा.

फ़ेसबुक पर ऑटोमॅटिक चलने वाले वीडियो को कैसे रोके

फ़ेसबुक लोगों को खुद से जोड़ने के लिए आये दिन नए-नए प्रयोग करता रहता है, जिनमें से एक है फ़ेसबुक पर वीडियो का अपने आप चल जाना. बेशक ये फ़ीचर काफ़ी सराहने योग्य है पर बहुत से लोगों को इससे काफ़ी चिढ़ भी है. इसकी वजह इंटरनेट डाटा का बेवजह खर्च होना है. आज हम आपको फ़ेसबुक पर चलने वाले वीडियो को रोकने के उपाए बता रहे हैं.
फ़ेसबुक पर लॉगिन करके 'सेटिंग्स' पर जाइये. उस पर क्लिक करके 'जनरल अकाउंट सेटिंग' पर जाइये. स्क्रीन के बायीं ओर आपको सेटिंग्स बदलने के कई ऑप्शंस दिखाई देंगे. उनमें सबसे नीचे होगा 'वीडियो'. वीडियो पर क्लिक करके 'वीडियो सेटिंग्स' में जाइये, वहां आपको दो विकल्प दिखाई देंगे. एक होगा 'वीडियो डिफ़ॉल्ट क्वालिटी' जिसे बस आपको 'SD Only' पर करना है और उसके नीचे 'ऑटो-प्ले वीडियो' को 'ऑफ़' करना है. लीजिये मिल गया अपने आप चलने वाले वीडियो से छुटकारा.
source: bbc  

बढ़ाएं अपने स्मार्टफोन की स्पीड

स्मार्टफोन का शौक़ीन कौन नहीं है। आजकल शायद ही कोई ऐसा होगा जिसके पास स्मार्टफोन न हो। स्मार्टफोन हमारी जरुरत बन चुका है। स्मार्टफोन से हमारे कई काम आसान हो जाते हैं। स्मार्टफोन के जरिए हम अपने मेल चेक कर सकते हैं, सोशल मीडिया से जुड़े रह सकते हैं।




इतना ही नहीं किसी अंजान जगह पर जाने में मैप्स हमारी मदद करते हैं। हम अपने फ़ोन में कई तरह के गेम खेल सकते हैं, डाउनलोडिंग कर सकते हैं और भी काफी कुछ। लेकिन कई बार हमारा स्मार्टफोन इन सब लोड के चलते काफी स्लो हो जाता है। जिससे हमें खासी परेशानी झेलनी पड़ती है।

अपने स्मार्टफोन का फर्मवेयर अपडेट करें
अपने स्मार्टफोन की स्पीड बढ़ाने के लिए आप अपने फ़ोन का फर्मवेयर अपडेट कर सकते हैं। ये आपके फ़ोन बग्स को फिक्स करता है। नए फीचर्स को जोड़ता है और अन्य चीजें जो आपको नहीं पता हो उन्हें भी ठीक करता है। इसलिए इसे टाइम पर करते रहना सही होगा।


अपने फोन को रिसेट करें
आप अपने फ़ोन को रिसेट कर सकते हैं। इससे आपका फोन फिर से वैसे ही हो जाएगा जैसे कि पहले था जब आप उसे खरीदा था। लेकिन ये एक टेम्पररी ऑप्शन है।

इंटरनल मेमोरी चेक करें
अपने फ़ोन की इंटरनल मेमोरी को चेक करें। कई बार इंटरनल मेमोरी में स्पेस कम होने की वजह से भी फोन स्लो होने लगता है। आप अपने फ़ोन से म्यूजिक, पिक्चर्स आदि को मेमोरी कार्ड में सेव कर सकते हैं।

क्लीनिंग एप
फोन की स्लो स्पीड को फिर से बढ़ाने के लिए गूगल प्ले स्टोर में कई तरह की एप्स मौजूद हैं। आप इन एप्स को डाउनलोड कर अपने फोन को क्लीन कर सकते हैं।

Widgets ऑफ करें
Widgets आपके फोन में लाइव अपडेट्स देते रहते हैं। ये इंटरनेट डाटा का इस्तेमाल कर आपकी फोन स्क्रीन पर लाइव अपडेट्स भेजते हैं। ऐसे में फोन स्लो काम करने लगता है। साथ ही, ये बैटरी भी कन्ज्यूम करता है। अगर आप इन लाइव अपडेट्स का इस्तेमाल नहीं करते तो फोन स्क्रीन से इन्हें रिमूव करें। स्लो स्मार्टफोन फास्ट हो जाएगा।


बैकग्राउंड प्रोसेस
एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम में ऐप्स अपने आप अपडेट होते रहते हैं। इसमें बैकग्राउंड प्रोसेस चलते ही रहता है। इससे फोन स्लो होता है और बैटरी भी जल्दी खत्म होती है। इसके लिए आप Limit background processes ऑप्शन पर जाकर इसमें से केवल 1 या 2 प्रोसेस को सिलेक्ट करें।

पावर ऑफ
हफ्ते में कम से कम 1 बार अपना फोन रीस्टार्ट करें। इंटरनेट के इस्तेमाल से कई सारे जंक फाइल्स फोन में सेव हो जाते हैं ऐसे में फोन की स्पीड कम हो जाती है। रीस्टार्ट करने से फोन की ये समस्या खत्म होती है और इसकी स्पीड बढ़ जाती है।

अतिरिक्त एप्स को अनइंस्टाल करें
अपने फ़ोन से उन सभी एप्स को अनइंस्टाल कर दें जिनकी आपको ज्यादा जरुरत नहीं है। ये एप्स फोन में काफी स्पेस लेती हैं और साथ ही फोन की स्पीड कम कर देती हैं।

ईमेल आईडी को हैक होने से कैसे बचाएं ये हैं

गत कुछ वर्षों से भारत में आनलाईन डॉटा हैकिंग काफी बढ़ गई है। 2012 में भारत में एक पिज्जा रिटेलर साइट टर्किश हैकर ग्रुप ने हैक कर ली थी। बिजनेस स्टैंटर्ड की माने तो इसमें लगभग 37,0000 एकाउंट्स हैक किए गए थे, जिसमें कस्टमर्स के नाम, फोन/मोबाईल नंबर, ईमेल आईडी व पासवर्ड थे। आज के समय में साईबर सुरक्षा बहुत ही जरूरी है। कुछ समय पहले ही महानायक अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक कर उसपर सेक्स ​वेबसाइट के लिंक पोस्ट किए जाने लगे जिसके बारे में स्वयं बच्चनजी ने जानकारी दी।


आज बढ़ती तकनीक ने सबकुछ ऑनलाइन कर दिया है। जहां यह एक ओर सुविधाजनक हुआ है तो दूसरी ओर आपके डॉटा के हैक होने की स्थिति भी उत्पन्न हो गई है जिसके बारे में सतर्कता बहुत ही जरूरी है। बिल भुगतान, ऑनलाइन बैंकिंग और खरीदारी तक सबकुछ इंटरनेट से होने लगा हैं। अब तो जरूरी जानकारियां भी ईमेल पर ही होती हैं। ऐसे में, यदि आपकी ईमेल आईडी हैक हो जाए तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। अतः बचाव के लिए आपकी सर्तकता बहुत जरूरी है। इसके लिए निम्न 10 उपाय अपनाकर आप अपनी ईमेल आईडी को हैकिंग से बचा सकते हैं।


पासवर्ड बदलते रहें
कोशिश करें कि नियमित अंतराल पर 1-2 माह में अपने पासवर्ड को बदलते रहें। प्रयास करें कि प्रत्येक बार नया पासवर्ड बनाएं। संवेदनशील जानकारियां जैसेकि वित्तीय, क्रेडिट/डेबिट कार्ड व हेल्थ आदि का पासवर्ड अन्य से अलग रखें। इसका उपयोग दूसरी साइट्स में न करें। पासवर्ड बनाते समय अल्फान्यूमैरिक व स्पेशल कैरेक्टर्स आदि का उपयोग करें। पासवर्ड बनाते समय सिक्योरिटी प्रश्न और उत्तर को अधिक स्ट्रांग रखने की कोशिश करें। लंबे समय से प्रयोग न होने वाले खातों या सोशल नेटवर्किंग साइट को बंद कर दे ताकि हैकर इसका फायदा न उठा सके।

ड्युल सिक्योरिटी 
ईमेल अकाउंट को अधिक सुरक्षित रखने के लिए डुअल सिक्योरिटी का सहारा ले। इसमें जब भी आप ईमेल खोलने के लिए आईडी और पासवर्ड डालेंगे तो आपको एक अडिशनल कोड मोबाइल पर मिलेगा। इसके उपयोग के बाद ही मेल ओपन होगा। मोबाईल में किसी दूसरे के सिम का उपयोग न करें।

एंटी वायरस का करे 
उपयोग मोबाईल, टैब, कंप्यूटर आदि में नियमित रूप से एंटी वायरस एप्लिकेशन का उपयोग करें और समय-समय पर डाटा को स्कैन भी करते रहें।

अन्य स्थानों पर न खोले अपनी ईमेल आईडी 
अपने ईमेल आईडी अनजान पीसी जैसे साईबर कैफे, पुस्तकालय, मित्र या रिश्तेदार के पीसी व मोबाइल आ​दि पर न खोलें। इससे भी ईमेल आईडी हैक होने का खतरा बन जाता है। मजबूरी में यदि दूसरे के पीसी/मोबाईल का इस्तेमाल करना भी पड़े तो प्राइवेट ब्राउजिंग का सहारा लें। इससे आपके ईमेल आईडी व व्यक्तिगत विवरण के हैक होने का खतरा कम हो जाएगा।


मजबूत पासवर्ड 
कोशिश करें कि आपकी ईमेल आईडी का पासवर्ड अलग किस्म का, लंबा, अंग्रेजी के छोटे और बड़े दोनों तरह के अक्षरों का कॉम्बिनेशन, अल्फान्यूमैरिक व स्पेशल कैरेक्टर्स सहित हो। पासॅवर्ड में स्पेस बार का उपयोग करें। अलग-अगल आईडी के लिए भिन्न-भिन्न पासवर्ड का उपयोग करें।

ओपेन वाईफाई के उपयोग से बचें 
कोशिश करें कि ओपन वाईफाई का उपयोग न करें। इसमें आपके मोबाइल, कंप्यूटर और टेबलेट में वायरस भेजा जा सकता है जिससे उनके हैक का खतरा बढ़ जाता हैं। वाईफाई हॉटस्पॉट को खुला न छोडें। अपने मेल या एसएमएस में भी अपने आईडी या पासवर्ड का उपयोग न करें।

अनजान ईमेल खोलने से परहेज 
अलग सब्जेक्ट वाली अनजान ईमेल को न खोलें। चूंकि यह वायरस हो भी सकता है जोकि आपके ईमेल अकाउंट तथा डाटा को हैक कर सकता है। मोबाईल से ऑनलाइन बैंकिंग का उपयोग करते हैं तो कई बार ऐसा वायरस आपके बैंक अकाउंट तक को हैक कर लेता है। इनाम या लॉटरी वाली ईमेल पर कभी क्लिक न करें। इससे आपकी मेल हैक होने की पूरी संभावना होती है।

मोबाईल यूज से पहले और बाद अगर आप मोबाईल रिपेयर के लिए देते हैं या फिर बेचते है तो कोशिश करें कि फैक्ट्री डाटा रीसेट या हार्डबूट करें। दूसरी ओर, अगर नया मोबाईल लेते है तो ईमेल आईडी सेट करने से पूर्व जांच लें कि उसमें कुछ पहले से न हो।

ब्लूटूथ बंद रखें 
मोबाईल का ब्लूटूथ सदैव ऑन न रखें। जरूरत के समय ही इसे ऑन करें। ब्लूटूथ को हमेशा ऑन रखने से भी वायरस का खतरा रहता है।

साइड लोडिंग से करें परहेज 
प्रायः यूजर्स साइड लोडिंग करते हैं अर्थात् अपने मोबाईल में किसी दूसरे के मोबाईल या लैपटॉप से एप्लिकेशन ट्रांसफर कर लेते हैं। इससे हैकर्स मोबाईल से डाटा उड़ा लेते हैं। कोशिश करें कि पायरेटेड गाने, वीडियो, गेम्स और फोटोग्राफ डाउनलोड न करें।

वाट्स एप में कैसे शेयर करें कांटेक्‍ट, लोकेशन और मैसेज ?



वाट्स ऐप में फोटो और मैसेज शेयर करने के अलावा आप अपना लोकेशन और फोन नंबर भी शेयर कर सकते हैं, ये काफी यूज़फुल फीचर है, ज्‍यादातर लोग वाट्स ऐप में फोटो, वीडियो शेयर करते हैं, मानलीजिए आप किसी ऐसे शहर में हैं जहां के बारे में आपको ज्‍यादा जानकारी नहीं है और आप अपने दोस्‍त को अपनी लोकेशन बताना चाहते हैं तो इसके लिए बस वाट्स ऐप में एक क्‍लिक से अपनी लोकेशन किसी को भी भेज सकते हैं।

या फिर अपने फोन में सेव कोई कांटेक्‍ट किसी को भेजना है तो इसके लिए कॉपी पेस्‍ट के बिना अपने कांटेक्‍ट वाट्स एप में शेयर कर सकते हैं। आईए जानते हैं वाट्स में कैसे शेयर करें अपनी लोकेशन, ऑडियो और कांटेक्‍ट।



  • पहली स्‍टेप सबसे पहले वाट्स एप चैट ओपेन करें


  • इसके बाद ऊपर दी गई अटैच बटन पर क्‍लिक करें


  • फिर आप जो भी सेंड करना चाहते हैं उस ऑप्‍शन को सलेक्‍ट करें जैसे

  • Gallery ऑप्‍शन सलेक्‍ट करके आप अपने फोन में सेव फोटो शेयर कर सकते हैं।

  • Photo ऑप्‍शन सलेक्‍ट करके आप अपने फोन कैमरा से सीधे फोटो खींच कर उसे सेव कर सकते हैं।

  • छठवीं स्‍टेप Video ऑप्‍शन सलेक्‍ट करे आप फोन में सेव वीडियो सीधे भेज सकते हैं।

  • सातवीं स्‍टेप Audio ऑप्‍शन सलेक्‍ट करके आप अपनी वॉयस रिकार्ड करके भेज सकते हैं।

  • Location ऑप्‍शन सलेक्‍ट करके आप अपनी करेंट लोकेशन भेज सकते हैं बस इसके लिए अपने फोन की सेटिंग में लोकेशन ऑप्‍शन ऑन रखें।

  • Contact ऑप्‍शन सलेक्‍ट करके आप फोन में सेव कांटेक्‍ट सीधे वाट्स ऐप में शेयर कर सकते हैं।

बिना सिम के फोन में कैसे इंस्‍टॉल करें वाट्स एप ?


  1. बढ़ाएं अपने स्मार्टफोन की स्पीड - New!
  2. अपनी पर्सनल वॉट्सऐप(whatsapp) चैट को कैसे सुरक्षित रखें
  3. स्लो मोबाइल को स्मार्ट बनाने के 6 नुस्ख़े - New!

बिना सिम के वाट्सएप यूज़ करने का मतलब ये नहीं कि बिना किसी नंबर के इसे अपने फोन में इंस्‍टॉल कर सकते हैं।बल्‍कि बिना अपने फोन नंबर के वाट्स एप फोन में चला सकते हैं। यानी फेक नंबर पर वाट्स एप रन करेगा। इससे आप अपने पर्सनल नंबर से दूसरे फोन में वाट्सएप प्रयोग कर सकते हैं।

  • सबसे पहले अपने फोन में इंस्‍टॉल वाट्स एप को अनइंस्‍टॉल करें।
  • अब फोन में दोबारा में जाकर वाट्स एप फिर से इंस्‍टॉल करें।
  • एंड्राइड यूजर गूगल प्‍ले(Android Users) से डाउनलोड कर सकते है 
  • वाट्सएप इंस्‍टॉल हो जाने के बाद उसे एक्‍टीवेट मत करें उससे पहले अपने फोन की मैसेजिंग सर्विस को बंद कर दें। इसके लिए फोन को Flight Mode में डाल दें।
  • इसके बाद फोन में अपना नंबर वैरिफाइ करने के लिए आपको अलटरनेट तरीका अपनाना पड़ेगा। इसके लिए "Check through SMS" का ऑप्‍शन चुनें और अपना मेल आइडी डालें।
  • अब क्‍लिक बटन को दबाने के बाद तुरंत उसे कैंसिल भी कर दें इससे authorization का प्रोसेस कैंसिल हो जाएगा।
  • अब अपने फोन में गूगल प्‍ले से Spoof Messages app इंस्‍टॉल करें। 
  • अब एप्‍लीकेशन के आउटबॉक्‍स में जाकर मैसेज की डिटेल कॉपी करें और +447900347295 पर भेज दें। मैसेज में कंट्री कोड, अपना मोबाइल नंबर और मेल आईडी भी लिखें।
  • इस मैसेज के बाद आपके पास एक फेक नंबर आ जाएगा, जिससे वाट्सएप में डालकर आप दूसरे नंबर पर इसे प्रयोग कर सकते हैं।

Read Also: 

मोबाइल फोन से हो सकेंगे बैंक पेमेंट

मोबाइल फोन को अधिक से अधिक उपयोगी बनाने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस सिस्‍टम लांच किया है जिसकी मदद से यूजर अपने सभी एकाउंट को एक ही जगह से एक्‍सेस कर सकता है।

इसके अलावा यूजर इस सिस्‍टम की मदद से पैसे भी निकाल सकता है, मगर यूजर के पास इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड होना चाहिए।

इसके लिए NPCI ने एक एप भी लांच की है, अगर बोस्‍टन कंसलटिंग ग्रुप की रिपोर्ट की मानें तो अगले तीन सालों में ई कामर्स इंडस्‍ट्रीज 16-17 बिलियन डॉलर पर बढ़ने की उम्‍मीद की जा रही है। जिसे देखते हुए कम से कम कैश प्रयोग करने पर बल दिया जा रहा है। नए पेमेंट सिस्‍टम को 4 से 4 महिनों तक पॉयलेट प्रोजेक्‍ट के रूप में चलाया जाएगा।

कुछ महत्वपूर्ण एंड्राइड फीचर्स जिसकी जानकारी आपको जरूर होनी चाहिए


 ज्‍यादातर एंड्रायड स्‍मार्टफोन में एक जैसे फीचर होते हैं खासकर फोन के इंटरफेस की बात करें तो लगभग आपको एक जैसा अनुभव ही मिलेगा। आप भले ही कई सालों से एंड्रायड फोन का यूज़ क्‍यों न कर रहे हों लेकिन इसके बाद भी ऐसे कई फीचर आपके फोन में हैं जिनके बारे में शायद आपको जानकारी न हो। इन फीचरों की मदद से आप अपने एंड्रायड फोन को ज्‍यादा बेहतर तरीके से यूज़ कर सकते हैं।

क्रोम (एंड्राइड डिफ़ॉल्ट ब्राउज़र ) में अपना बैंडविथ सेट करें : 
अगर आप इंटरनेट डेटा कंप्रेस करके काम उसे  करना चाहते हैं तो इसके लिए क्रोम में "Reduce Data Usage" का प्रयोग कर सकते हैं ये आपके ब्राउजर में खुलने वाली इमेल को छोटे फार्मेट में ओपेन करेगा जिससे फोन में कम इंटरनेट डेटा खर्च होगा।

गूगल नाओ(Google Now) सेट करें:
गूगल नाओं एक तरह से आपके पर्सनल एसिस्‍टेंट की तरह काम करता है, आप अपने गूगल नाओं एकाउंट की मदद से स्‍टॉक, स्‍पोर्ट और कई दूसरी चीजों के नोटिफिकेशन सेट कर सकते हैं।

लॉक स्‍क्रीन बदलें: 
अगर आप फोन को एक जैसी स्‍क्रीन बोर हो गए हैं तो गूगल प्‍ले में जाकर ढेरों तरह की लॉक स्‍क्रीन दी गई हैं जिन्‍हें आप अपने फोन की थीम के हिसाब से डाउनलोड कर सकते हैं।

गूगल क्रोम में साइन इन करें:
क्रोम में कुछ भी सर्च करते टाइम गूगल में साइन आउट करना मत भूल इससे आपको सर्च करते में ज्‍यादा सहूलियत होंगी क्‍योंकि आपके द्वारा सर्च किया गया पहले का डेटा जल्‍दी आ जाएगा।


ऐप फोल्‍डर में आर्गेनाइजर करें: 
अगर आपके फोन की स्‍क्रीन ऐप से भर गई है तो उसे अलग अलग फोल्‍डर में सेव कर सकते हैं। जैसे गेम्‍स फोल्‍डर में सारी गेम्‍स ऐप सेव कर सकते हैं।


पॉवर सेविंग मोड : 
एंड्रायड फोन में सबसे ज्‍यादा दिक्‍कत बैटरी बैकप की होती है, इसके लिए हर एंड्रायड फोन में पॉवर सेविंग मोड ऑप्‍शन होता है जिसकी मदद से आप अपने फोन का बैकप टाइम बढ़ा सकते हैं।