Showing posts with label ख़बरेँ. Show all posts
Showing posts with label ख़बरेँ. Show all posts

एंड्रॉयड या विंडोज का झंझट खत्म, दोनों OS पर काम करता है ये फोन!




डयूल बूट सिस्टम के तहत आए इस हेंडसेट में एकसाथ चला सकते हैं एंड्रॉयड"र विंडोज"एस


नई दिल्ली। अब आपको विंडोज या एंड्रॉयड स्मार्टफोन में किसी एक को चुनने के झंझट में नहीं पड़ना होगा। क्योंकि अब एक ऎसा स्मार्टफोन आ चुका है जो इन दोनों ही ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस है। इस फोन में आप अपनी मर्जी के अनुसार एंड्रॉयड अथवा विंडोज ओएस में काम कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन को एलिफोन कंपनी ने वॉवनी नाम से उतारा है। सबसे खास बात इस फोन में दिया गया डयूल बूट सिस्टम है जिसके तहत एक ही समय में यह दोनों ओएस पर Run करता है। इन वर्जन पर करता है काम

Elephone Vowney विंडोज 10 मोबाइल और एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप ओएस का पर काम करता है। स्मार्टफोन की कीमत 299.99 डॉलर (लगभग 20,000 रूपए) रखी गई है। इस स्मार्टफोन के लिए प्री-आर्डर भी शुरू हो चुके हैं, जबकि बिक्री 30 सितम्बर से शुरू होगी।

फीचर्स भी शानदार
एलिफोन वॉवनी स्मार्टफोन में 5.5 इंच की क्यूएचडी आईपीएस एलसीडी डिस्पले स्क्रीन 1440*2560 पिक्सल रेजोल्युशन के साथ दी गई है। इसमें 2.2 गीगाहर्त्ज मीडियाटेक ऑक्टाकोर एमटी6795 प्रोसेसर, 3जीबी रैम, 64जीबी इ ंटरनल मेमोरी तथा 64 जीबी मेमोरी कार्ड सपोर्ट दिए गए हैं।



बेहतर कैमरा स्मार्टफोन
एलिफोन वॉवनी 20.7 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सोनी एक्समोर आईएमएक्स230 सेंसर तथा डयूल एलईडी फ्लैश के साथ दिया गया है। इस कैमरे से 4के वीडियो रिकॉर्डिग की जा सकती है। इसमें आगे की तरफ 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।


जबरदस्त बैटरी से लैस
यह एक ड्यूल सिम हैंडसैट है जिसमें 4200 एमएएच की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। इसमें रियर कैमरे के पास फिंगप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर इसमें 3जी, जीपीआरएस/ईडीजीई, जीपीएस/ए-जीपीएस, ब्लूटुथ, वाई-फाई तथा माइक्रोयूएसबी आदि दिए गए हैं। इसें ब्लैक और वाइट रंगों में उपलब्ध कराया जा रहा है।





अब आपकी प्राइवेट व्हाट्सएप चैट में घुसपैठ करेंगे अनजाने नंबर


अब तक आपका व्हाट्सएप बिल्कुल सेफ था, आप आराम से इस पर प्राइवेट चैट कर सकते थे, लेकिन अब आप की प्राइवेसी में घात लग सकती है। अब फेसबुक और फोन एसएमएस की तरह व्हाट्सएप भी प्राइवेट से पब्लिक प्लेटफॉर्म बन सकता है, क्योंकि अब कंपनी इसे बिजनेस के लिए ओपन करने पर विचार कर रही है। जिसके बाद आपको विज्ञापनों के मैसेज भी भेजे जाएंगे।

जानिए क्या करने वाला है व्हाट्सएप...
पिछले काफी वक्त से ये खबरें आ रही है कि व्हाट्सएप अब अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए इसे बिजनेस-टू-कंज्यूमर प्लेटफॉर्म के रूप में इस्तेमाल कर सकता है। आपको बता दें कि व्हाट्सएप अब तक एड फ्री और पूरी तरह से प्राइवेट था, जिस पर केवल आपके पर्सनल मैसेजेस ही आते थे। लेकिन अगर इसे बिजनेस के उद्देश्य से ओपन कर दिया गया तो जिस तरह आपके मोबाइल पर कंपनियों के एसएमएस आते हैं, ठीक उसी तरह व्हाट्सएप पर भी आने लगेंगे।

जानिए व्हाट्सएप में और क्या हो सकते हैं बदलाव...
एक अंग्रेजी साइट में छपी खबर में बताया गया था कि फेसबुक के चीफ फाइनेंशल ऑफिसर डेविड वेहनर के हवाले से इस योजना का खुलासा बेस्टन की एक टेक कॉन्फ्रेंस में किया गया था। इस रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप में कुछ नए फीचर्स भी जोड़े जाएंगे, जिनका फेसबुक मैैसेंजर के साथ टेस्टिंग किया जा रहा है। गौरतलब है कि हाल ही में फेसबुक मैसेंनजर पर वीडियो कॉलिंग आने के बाद व्हाट्सएप पर भी वीडियो कॉलिंग जल्द लॉन्च होने की खबरें थी।

स्‍मार्टफोन से खुलेगा आपके घर का ताला



स्‍मार्टफोन, स्‍मार्टवॉच के बाद अब स्‍मार्टलॉक आपके घर की सुरक्षा करेगा, स्‍मार्टलॉक को 'August' नाम की कंपनी ने बनाया है। इस लॉक को सिर्फ वहीं खोल सकेंगे जो एप्‍लीकेशन में रजिस्‍टर्ड होना यानी आप चाहें तो अपने परिवार के सद्स्‍य भी इस लॉक को ओपेन कर सकते हैं।




लॉक के लिए फोन में एक एप्‍लीकेशन डाउनलोड करनी होगी मगर र्सिफ एप्‍लीकेशन डाउनलोड करने से काम नहीं चलेगा इस एप में एक खास कोड डालना होगा जो सिर्फ एक ही व्‍यक्ति जनरेट कर सकेगा। मान लीजिए घर के 4 लोगों ने August लॉक एप्‍लीकेशन डाउनलोड कर ली मगर वो तभी एप की मदद से लॉक खोल सकेंगे जब एप में वे खास कोड डालेंगे। यहां तक आप कोड का टाइम भी सेट कर सकते हैं जब वो टाइम खत्‍म हो जाएगा तो अपने आप उस व्‍यक्ति के पास से लॉक कोड एक्‍सेस खत्‍म हो जाएगा।



  • कंपनी इस स्‍मार्टलॉक को अगस्‍त नाम की कंपनी ने बनाया है जिसे स्‍मार्टफोन एप की मदद से यूज़ कर सकते हैं।

  • लॉक के दो मॉडल बाजार में पेश किए गए हैं जिसकी कीमत $250 और $250 रुपए है।

  • स्‍मार्टलॉक को फोन की मदद से खोल सकते हैं इसके लिए फोन में स्‍मार्टलॉक एप डाउनलोड करनी पड़ती है जिसे गूगल प्‍ले स्‍टोर से फ्री में कर सकते हैं। 

  • स्‍मार्टलॉक को अलग-अलग रंगों में लांच किया गया है। यानी आप अपने दरवाजों के कलर को ध्‍यान में रखते हुए स्‍मार्टलॉक लगा सकते हैं। 



  • लॉक में लिड लाइट लगी हुई है जो मैन्‍यूअल लॉक ओपेन करने में आपको इस बात की जानकारी देती है कि लॉक किस दिशा में खुलना है। 



Read more at: http://hindi.gizbot.com/news/this-smartphone-app-can-unlock-your-doors-008356.html

अपनी पर्सनल वॉट्सऐप(whatsapp) चैट को कैसे सुरक्षित रखें

वॉट्सऐप (whatsapp) की मदद से आप फोटो, वीडियो और वॉयस भेज सकते हैं, चैट कर सकते है । यहां तक इसमें फोन में सेव कांटेक्‍ट, बैंक डिटेल भी डायरेक्‍ट भेजी जा सकती हैं, क्या वॉट्सऐप (whatsapp) द्वारा भेजी गई जानकारी पूरी तरह से सुरक्षित है क्‍या इस बात की गारंटी कोई ले सकता है।

आज हम आपको ऐसे तरीकों के बारे में बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपनी पर्सनल चैट को सुरक्षित रख सकते हैं।

वॉट्सऐप लॉक:
वाट्सएप को आप चाहें तो लॉक करके रख सकते हैं इसके लिए ऑफीशिएल वाट्स ऐप में कोई फीचर नहीं दिया गया है लेकिन थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड करके आप वाट्स ऐप में पिन कोड लगा सकते हैं ताकि कोई आपनी निजी चीजें शेयर न कर सके।

वाट्सएप फोटो ब्‍लॉक कर दे :
फोन में वाट्सऐप की कोई भी फोटो डाउनलोड करने पर वो फोन की गैलरी में सेव हो जाती है। इसके लिए आप अपने फोन की प्राइवेसी सेटिंग में जाकर फोटो ऑप्‍शन में लगा टिक मार्क हटा दें जिससे आपके वाट्स एप की फोटो गैलरी में नहीं सेव होगी।

लास्‍ट सीन टाइमस्‍टैंप ऑप्‍शन हटाएं:
अगर आप वाट्सएप की टाइम लाइन हटाना चाहते हैं ताकि आपके दोस्‍तो को ये न पता लगे की आप कब वाट्सएप में आए थे जो इसके लिए वाट्सएप की सेटिंग में जाकर लास्‍ट सीन ऑप्‍शन हटा सकते हैं।

प्रोफाइल पिक्‍चर सिक्‍योर करें:
अगर आप नहीं चाहते कि कोई आपकी प्रोफाइल पिक्‍चर देखें तो इसके लिए वाट्स एप सेटिंग में जाकर प्राइवेसी सेटिंग में प्रोफाइल पिक्‍चर के साइड में दिए गए ऑप्‍शन सेट कर सकते हैं। 


स्‍कैम से बचें :
वाट्सएप कभी भी कोई मेल या फिर प्रमोशनल मेल नहीं भेजता जब तक आप खुद वाट्सएप को कोई मेल न भेजें इसलिए वाट्सएप से अगर कोई मेल आती है तो सावधान रहें। 


फोन खो जाने पर वाट्स एप डीएक्‍टीवेट कर दें :
वाट्सएप को सिर्फ एक ही नंबर से यूज किया जा सकता है इसलिए अगर आपका फोन खो जाता है तो जैसे ही आप सिम ब्‍लॉक करेंगे आपका वाट्स एप भी उस नंबर पर बंद हो जाएगा। 



पर्सनल जानकारी देने से बचें
 कभी भी अपनी कोई निजी जानकारी वाट्स एप पर मत डालें क्‍योंकि वाट्स एप इसकी कोई जिम्‍मेदारी नहीं लेता। 

वाट्स एप लॉग ऑफ रखें
अगर आप पीसी वाट्सएप यूज़ कर रहे हैं तो उसे लॉगऑफ करना मत भूलें।




अब भारत में कहीं भी भेजें फ्री में एसएमएस (SMS)?

दुनिया की सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग सर्विस वॉट्सऐप(whatsapp) ने मोबाइल शार्ट मेसेजिंग सर्विस (SMS) का यूज़ काम कर दिया। अगर आप वॉट्सऐप(whatsapp) का इस्तमाल करते हो और आपके फ़ोन में इंटरनेट है परन्तु आपके दोस्त के फ़ोन में नहीं है तो आप अपने दोस्त को वॉट्सऐप(whatsapp) मैसेज नहीं कर सकते हो।  केवल SMS  के जरिये ही आप मैसेज भेज कर सकते है और SMS का एक्स्ट्रा चार्ज लगता है ।

बेस्‍ट ऐप जो आपके फोन को कर देंगी फास्‍ट


टेंशन न ले इसके लिए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीको के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आप  भारत में कहीं भी अपने दोस्त को  फ्री एसएमएस भेज सकते हैं वो भी बिना किसी पेमेंट या फिर एकाउंट रजिस्‍ट्रेशन के।

बस इसके लिए आपके पास (कंप्यूटर या मोबाइल में ) इंटरनेट कनेक्‍शन होना चाहिए।

नीचे दी गईं वेबसाइटों को ओपन करके आप फ्री एसएसमएस भारत में किसी भी नंबर में भेज सकते हैं। इन वेबसाइटों पर आपको एकाउंट या फिर अपना रजिस्‍टर्ड करने की कोई जरूरत नहीं।

www.smsti.in
www.smsmaza.org
www.e-freesms.com
www.bollywoodmotion.com

कैसे करे कंप्यूटर में वॉट्सऐप वेब का इस्तेमाल

कैसे करे कंप्यूटर में वॉट्सऐप वेब का इस्तेमाल

दुनिया की सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग सर्विस वॉट्सऐप(whatsapp) अब कंप्यूटर पर भी उपलब्‍ध हो चुकी है। अब तक आप स्मार्टफोन के जरिए ही वॉट्सेएप का इस्तमाल करते आए हैं लेकिन अब इस सर्विस का इस्तेमाल आधिकारिक तौर पर कंप्यूटर के जरिए भी कर सकते हैं।

वॉट्सऐप आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट के जरिए वॉट्सऐप वेब वर्जन की जानकारी यूजर्स की दी गई है। पोस्ट में बताया गया है कि एंड्रॉयड, ब्लैकबेरी और विंडोज यूजर्स जो पहले से अपने मोबाइल में वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं वे कंप्यूटर पर भी वेब वर्जन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

वॉट्सऐप को कंप्यूटर पे उसे करना थोड़ा सा मुश्किल काम है , हम यहाँ आपको स्टेप बाय स्टेप बताएँगे की वॉट्सऐप को कंप्यूटर पे कैसे इस्तमाल करे

स्टेप 1:
सबसे पहले आपको यह ‌कन्फर्म करले की करना होगा कि आप अपने स्मार्टफोन में वॉट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं या नहीं। अगर लेटेस्ट वर्जन नहीं है तो अपडेट कर ले  (मोबाइल में वॉट्सऐप अपडेट करने के लिए वॉट्सऐप सेटिंग में जाएं और सिस्टम अपडेट करें। अगर आपके एंड्रॉयड फोन में नई अपडेट दिखाई नहीं दे रही है तो सीधे गूगल प्ले स्टोर पर जाकर वॉट्सऐप सर्च करें और वॉट्सऐप अपडेट करें।)

मोबाइल में वॉट्सऐप अपडेट करने के बाद आपको वॉट्सऐप मेन्यू में एक नया ऑप्शन WhatsApp Web दिखाई देगा।

स्टेप 2:
इसके बाद कंप्यूटर में  गूगल क्रोम ब्राउजर खोलें और वेब एड्रेसबार में web.whatsapp.com टाइप करें। ध्यान रहे वॉट्सऐप वेब वर्जन सिर्फ क्रोम ब्राउजर ही सपोर्ट करता है। इसलिए मोजिला या इंटरनेट एक्सप्लोरर ब्राउजार पर यह काम नहीं करेगा।

वेब लिंक (क्रोम ब्राउजर में web.whatsapp.com) ओपन होते ही आपको निचे दिखाई गयी स्क्रीन ओपन हो जाएगी, यहां आपको क्यूआर कोड (QR code) ‌दिखाई देगा। अब अपना मोबाइल उठाएं और वॉट्सऐप मेन्यू में जाकर WhatsApp Web विकल्प को चुनें।

WhatsApp Web चुनते ही कैम स्केनर ऑन हो जाता है। अब मोबाइल से कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखने वाले क्यूआर कोड को स्केन करें।

इस तरह आपका फोन और वॉट्सऐप डाटा ब्राउजर से जोड़ जाएगा। आपका वॉट्सऐप मोबाइल डाटा कंप्यूटर से पे आ जायेगा और आप मोबाइल और कंप्यूटर दोनों पर वॉट्सऐप मैसेज देख पाएंगे।


मोबाइल फोन से बैंक पेमेंट अब और आसान

मोबाइल फोन को अधिक उपयोगी बनाने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस सिस्‍टम लांच किया है जिसकी मदद से यूजर अपने सभी एकाउंट को एक ही जगह से एक्‍सेस कर सकता है। इसके लिए NPCI ने एक एप भी लांच की है,

इसके अलावा यूजर इस सिस्‍टम की मदद से पैसे भी निकाल सकता है, यूजर के पास इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड होना चाहिए।

बोस्‍टन कंसलटिंग ग्रुप की रिपोर्ट की मानें तो अगले तीन सालों में ई कामर्स इंडस्‍ट्रीज 16-17 बिलियन डॉलर पर बढ़ने की उम्‍मीद की जा रही है। जिसे देखते हुए कम से कम कैश प्रयोग करने पर बल दिया जा रहा है। नए पेमेंट सिस्‍टम को 4 से 4 महिनों तक पॉयलेट प्रोजेक्‍ट के रूप में चलाया जाएगा।

सावधान ! आपके स्मार्टफोन को ट्रैक कर सकता है यह मालवेयर (एक टाइप का वायरस )

कंप्यूटर वैज्ञानिकों ने स्मार्टफोन से जुड़े नए तथ्य (fact) का पता लगाया कि कुछ हानिकारक सॉफ्टवेयर (मालवेयर, वायरस ) जीपीएस (GPS)का उपयोग किए बिना सिर्फ बैट्री के उपभोग के आधार पर आपके फोन को ट्रैक कर सकते हैं। जीपीएस से जुड़ी जानकारियों को सुरक्षित रखने के लिए फ़ोन  में पहले से ही अनेक सुविधाएं होती हैं।

एंड्रॉयड (Android) और आईओएस (iOS) ऑपरेटिंग सिस्टम उपयोगकर्ता की अनुमति के बगैर जीपीएस  इस्तमाल नहीं करते है । प्रमुख  प्रौद्योगिकी शोध-पत्रिका 'एमआईटी टेक्नोलॉजी रीव्यू' में प्रकाशित एक ताजा अध्ययन से पता चला है कि कुछ मालवेयर इस तरह की जीपीएस सूचनाओं के बगैर भी आपके फोन को ट्रैक कर सकते हैं।

कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में प्राध्यापक यान माइकलेव्स्की ने कहा, "हमारा उद्देश्य बिल्कुल नए तरीके से मोबाइल को रियल टाइम में ट्रैक करना था और हमने मोबाइल द्वारा बैट्री के इस्तेमाल के आधार पर नया तरीका ढूंढ निकाला। इसके पीछे वजह यह है कि मोबाइल द्वारा बैट्री का उपभोग उसके नजदीकी आधार केंद्र से दूरी पर निर्भर करता है। शोधकर्ताओं ने गूगल नेक्सस-4 स्मार्टफोन पर यह प्रयोग किया। अनुसंधानकर्ताओं ने आधार केंद्र से 14 किलोमीटर लंबे चार मार्गो पर 43 मोबाइल फोन द्वारा बैट्री उपभोग के आंकड़ों का अध्ययन किया। इस आधार पर अनुसंधानकर्ताओं को मोबाइल के मार्ग का पता लगाने में 93 फीसदी तक सफलता मिली।

सोर्स : इंटरनेट